सोडियम क्लोराइड (Sodium Chloride) एक सामान्य रूप से आपको खाने में मिलने वाला नमक है। यह रसोई में खाद्य बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण रसायन है और हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी है।
शुद्ध नमक रंगहीन, क्रिस्टल पारदर्शक एवं घनाकार होता है, किंतु लोहमय अपद्रव्यों के कारण इसका रंग पीला या लाल हो जाता है। सोडियम क्लोराइड एक क्रिस्टलीय ठोस है जिसकी एफसीसी संरचना होती है और सोडियम का एक अकार्बनिक यौगिक है जिसे नमक, लवण या साधारण नमक (कॉमन या टेबल साल्ट) कहते हैं। यह महासागरों और समुद्री जल में और भूमिगत चट्टान संरचनाओं में पाया जाता है। यह सेंधा नमक के रूप में भी पाया जाता है । समुद्री जल का लगभग 1% से 5% NaCl से बना होता है। यह एक क्रिस्टलीय ठोस , सफेद होता है। जलीय रूप में इसे खारा घोल कहा जाता है।